Amazon Year End Sale: मोटोरोला स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने जुलाई 2023 में इस साल अपने नए स्मार्टफोन, मोटोरोला रेजर 40 और मोटोरोला रेजर 40 अल्ट्रा को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था।
Table of Contents
ये फोन फोल्डेबल हैं। अगर आप भी अपने लिए एक फ्लिप स्मार्टफोन की तलाश में हैं, जो की अच्छे बजट में एक उत्कृष्ट स्मार्टफोन है, तो मोटोरोला का यह फोल्डेबल स्मार्टफोन सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन है। Amazon वर्ष के अंत की बड़ी छुट में आप इस फोन को अच्छे डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आज के इस लेख में आपको इस फोन के सभी फीचर्स और ऑफर के बारे में जानकारी मिलेगी।
Amazon Year End Sale Motorola Phone
Motorola के फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra की कीमतों में भारी कमी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Motorola के फ्लिप स्मार्टफोन के मूल्यों में 10,000 रुपए तक की कटौती हो गई है।
Motorola कंपनी ने जब अपने फ्लिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, तो Motorola Razr 40 की कीमत लगभग 59,999 रुपए थी। 10,000 रुपए की कमी के बाद, इसकी नई कीमत अब 44,999 रुपए है। वहीं, Motorola Razr 40 Ultra की लॉन्च कीमत लगभग 89,999 रुपए थी, लेकिन कीमतों में कमी के बाद इसका नया मूल्य 72,999 रुपए है।
Motorola Razr 40 | Motorola Razr 40 Ultra |
---|---|
Launch Prices ₹59,999 | Launch Prices ₹89,999 |
Prices Down ₹10000 | Prices Down ₹10000 |
New Prices ₹44,999 | New Prices ₹72,999 |
यदि आप Motorola Razr 40 को EMI के माध्यम से 9 महीने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करते हैं, तो आपको प्रति महीने ₹5,000 देना होगा, जिसमें 16 प्रतिशत का ब्याज शामिल होगा। हालांकि, यदि आप ऑफर का लाभ लेते हैं और HDFC बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त करते हैं, तो आपको ₹2,859 की छूट मिलेगी। इसका मतलब है कि डिस्काउंट के बाद आपका ब्याज 0% होगा।
वहीं, यदि आप Motorola Razr 40 Ultra को EMI से वित्तीय सहायता पर 9 महीने के लिए खरीदते हैं, तो आपको प्रति महीने 8,111 रुपए देने पड़ेंगे, जिसमें 16 प्रतिशत का ब्याज शामिल होगा। हालांकि, HDFC बैंक के माध्यम से वित्तीय सहायता प्राप्त करने पर आपको 4,638 रुपए की छूट मिलेगी, और आपका ब्याज भी इससे 0% होगा।
Motorola Razr 40 EMI PlanMotorola Razr 40 Ultra EMI Plan₹5,000 x 9m₹8,111 x 9m₹2,859 (16%) Interest₹4,638 (16%) InterestHDFC Credit Card ₹2,859 DiscountHDFC Credit Card ₹4,638 Discount
Motorola Razr 40 Display
Motorola Razr 40 में आपको 6.9 इंच का बड़ा P-OLED डिस्प्ले मिलेगा। इसका रेजोल्यूशन 1080×2640 है और पिक्सल डेंसिटी (413 PPI) है। इसके अलावा, इसमें 144 Hz का रिफ्रेश रेट भी है। साथ ही, Bezel-less पंच-होल डिस्प्ले स्क्रीन भी शामिल है।
Motorola Razr 40 Camera
Motorola के इस स्मार्टफोन में आपको ड्यूअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 64 MP का वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा और 13 MP का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा शामिल हैं। साथ ही, एलईडी फ्लैशलाइट भी है। इस फोन में आप 4K @30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, सेल्फी के लिए इसमें 32 MP का वाइड एंगल कैमरा सेटअप है, जिसमें स्क्रीन फ्लैशलाइट शामिल है। सेल्फी कैमरा से भी आप 4K @30 पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं।
Motorola Razr 40 Processor
Motorola Razr 40 में आपको प्रोसेसर भी अच्छा खासा मिल रहा है। इस फोन में कंपनी द्वारा Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर को इस्तेमाल किया गया है। जो की एक अच्छा हाई स्पीड प्रोसेसर माना जाता है।
Motorola Razr 40 Battery & Charger
Motorola के इस फ्लिप स्मार्टफोन में आपको 4200 mAh की बैटरी मिल रही है और इसमें 33W का Turbo Power Charging सपोर्ट USB Type-C के साथ दिया गया है। इस फोन को 0% से लेकर 100% तक चार्ज होने में लगभग 35 से 40 मिनट का समय लगता है। एक बार पूरा चार्ज होने पर आप इस फोन का 11 से 12 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
Motorola Razr 40 Specification
Features | Specifications |
---|---|
Model Name | Motorola Razr 40 |
RAM | 8 GB |
Internal Storage | 256 GB |
GPU/CPU Processor | Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1, Octa core (2.4 GHz, Single Core + 2.36 GHz, Tri core + 1.8 GHz, Quad core) |
Display Screen | 6.9 inches, P-OLED Display Screen, 1080×2640, Pixel Density (413 PPI), 144 Hz Refresh Rate & Bezel-less With Punch-Hole |
Screen Brightness | 1100 Nits |
Rear Camera | 64 MP Wide Angle Primary Camera & 13 MP Ultra Wide Angle Camera, 4K @30 fps Video Recording Supported |
Front Camera | 32 MP Wide Angle Camera With Screen Flash, 4K @30 fps Video Recording Supported |
Flashlight | LED |
Battery | 4200 mAh |
Charger | 33W Turbo Power Charging With USB Type-C Port |
SIM Card | Dual |
Supported Network | 5G Supported in India + 4G VoLTE, 3G, 2G |
Fingerprint Lock | Available |
Face Lock | Available |
Colour Option | Vanilla Cream, Summer Lilac & Sage Green |
Motorola Razr 40 Rivals
Motorola के इस फ्लिप स्मार्टफोन Motorola Razr 40 का मुकाबला भारतीय बाजार में Galaxy Z Flip5 से है। जो की सैमसंग का फ्लिप स्मार्टफोन है।
आज के इस लेख में आपको Amazon Year End Sale और Motorola Razr 40 के बारे में जानकारी बताई गई। उम्मीद है ये लेख पढ़ कर आपको ऑफर और फोन के बारे में हर जानकारी मिल गया होगा। अगर आपको ये लेख पसन्द आया हो तो इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा करें। और इसी तरह टेक्नोलॉजी के ख़बरों को अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए। patrikaaplus.com पर बने रहिए।